पुंछ में एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन, एक जवान शहीद, फायरिंग जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान ने आज फिर जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास सीजफायर उल्लंघन किया। जिसके तहत पुंछ के कृष्णघाटी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए। फायरिंग में भारतीय सेना का जवान घायल हुआ, जो इलाज के दौरान शहीद हुआ। बता दें इससे पहले 4 नवंबर को अमीरा कदल इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया था। जिसमें 1 नागरिक मरा और 2 दर्जन से ज्यादा घायल हुए।
