भाषण के दौरान अफगानिस्तान के सीईओ अब्दुल्ला अब्दुल्ला पर रॉकेट से हुआ हमला
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शुक्रवार को अफगानिस्तान में एक पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला पर हमला हुआ। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। दरअसल हमला उस वक्त हुआ जब अब्दुल्ला अब्दुल्ला हजब-ए वाहद पार्टी के नेता अब्दुल अली मजारी की पुण्यतिथि समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। वहीं काबुल के पश्चिम में हमले के इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया और मामले की छानबीन की जा रही है।
