फ्यूचर एंटरप्राइजेज के सीएफओ कस्टम ड्यूटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फ्यूचर एंटरप्राइजेज कंपनी के सीएफओ दिनेश माहेश्वरी को डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। माहेश्वरी पर 14.58 करोड़ रुपए की कस्टम ड्यूटी की चोरी का आरोप है। डीआरआई के मुताबिक फ्यूचर एंटरप्राइजेजने साउथ एशियन फ्री ट्रेड एरिया (एसएएफटीए) के तहत ड्यूटी फ्री इंपोर्ट की सुविधा का दुरुपयोग किया। इन पर 14.58 करोड़ रुपए की कस्टम ड्यूटी बनती है। लेकिन, कंपनी ने कस्टम एक्ट का उल्लंघन कर छूट ले ली।
