दिल्ली में पिछले छह दिनों odd-even के दौरान हुआ करीब एक करोड़ का चालान
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए यातायात नियम के तहत सम-विषम फॉर्मूला लागू किया गया है। लोग जमकर इस नियम का उल्लंघन करते नजर आ रहें है। आकड़ो की माने तो पिछले छह दिनों के दौरान करीब 3000 वाहनों का चालान किया जा चुका है और एक करोड़ से अधिक का जुर्माना हो चुका है। बता दें कि इसबार चालान की राशि 2000 से बढ़ाकर 4000 कर दी गई है।
