चंडीगढ़ के ऑटो सामूहिक दुष्कर्म मामले मे दोषियों को मिली ताउम्र कैद की सजा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिसम्बर 2016 में हुए, चंडीगढ़ सहित पूरे देश मे आक्रोश भरने वाले ऑटो सामूहिक दुष्कर्म मामले में वहां की जिला अदालत ने बुधवार को मोहम्मद इरफान और कमल हसन नाम के दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने इरफान पर तीन लाख और कमल पर दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। इस रेप कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
