सट्टेबाज संजीव चावला के भारत प्रत्यर्पण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लंदन के गृह सचिव ने क्रिकेट सट्टेबाज संजीव चावला के भारत प्रत्यर्पण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। गृह सचिव के एक प्रवक्ता ने बताया है कि चावला कोर्ट में अपील करने के अधिकार खो चुका है। अदालत के अंतिम आदेश के बाद 28 दिनों में उसका प्रत्यर्पण होगा। चावला साल 2000 के मैच फिक्सिंग स्कैंडल का वांछित अपराधी है। वेस्टमिनिस्टर कोर्ट ने गुरुवार को चावला के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी।
