छत्तीसगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन महिला समेत सात नक्सली ढेर
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शनिवार शाम पुलिस व नक्सलियों के मध्य हुयी मुठभेड़ में तीन महिला समेत सात वर्दीधारी नक्सली मारे गए। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली थी कि उड़ीसा सीमा से लगे ग्राम तिरिया के जंगल में नक्सली शहीद सप्ताह में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में काफी संख्या में नक्सली एकत्र हुए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने योजनाबद्ध तरीके से नक्सलियों के खिलाफ कार्यवाही की।
