गौरी लंकेश हत्याकांड का मुख्यारोपी गिरफ्तार, आज होगी पेशी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड का मुख्यारोपी ऋषिकेश देवडीकर गिरफ्तार हुआ। एसआईटी की टीम ने 44 वर्षीय ऋषिकेश को झारखंड के धनबाद जिले के कतरास से गिरफ्तार किया। सुराग और सबूतों की तलाश में उसके घर की तलाशी ली जा रही है। उसकी आज न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेशी होगी। गौरी लंकेश की हत्या 5 सितंबर 2017 को बेंगलुरु में हुई थी। आरोपी पहचान छुपाकर एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत था।
