चीन के स्कूल में रासायनिक हमला, 51 बच्चों समेत 54 झुलसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण पश्चिम चीन के यूनान प्रांत में एक किंडरगार्डन स्कूल में हुए रासायनिक हमले में 51 बच्चे और 3 शिक्षक झुलसे। बता दें यहां एक व्यक्ति ने स्कूल में जबरन घुसकर बच्चों पर केमिकल फेंक दिया था, जिससे कुल 54 लोग झुलस गए। डोंगचेंग किंडरगार्डन स्कूल में दीवार फांद कर पहुंचे 23 वर्षीय कोंग ने कास्टिक सोडा रसायन छिड़का था। घटना के 40 मिनट बाद ही हमलावर की गिरफ्तारी हुई।
