25 छात्रों को जहर देने वाली चीनी टीचर को सुनाई गई मौत की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मध्य चीन की एक अदालत ने 25 छात्रों को जहर देने के लिए एक किंडरगार्डन टीचर को मौत की सजा सुनाई। इन 25 छात्रों में से एक छात्र की मौत हो गई थी। एक सहकर्मी से बहस के बाद महिला टीचर ने ऐसा किया। लड़ाई के बाद वांग ने स्कूल से मिलने वाले खाने में जहर मिलाया था। हेनान प्रांत में Jiaozuo Intermediate People’s Court ने Wang Yun के इरादों को 'नीच' और 'शातिराना' बताया।
