नॉर्थ सिक्किम में चीनी सैनिकों और इंडियन आर्मी में भिड़ंत, दोनों तरफ के सैनिक घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। इस घटना में दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए हैं। 7 चीनी सैनिक और 4 भारतीय सैनिक घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक बातचीत के बाद मसला सुलझा लिया गया है। बता दें इससे पहले भी डोकलाम विवाद के दौरान चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।
