अपने गांव जा रहे सीआईडी ऑफिसर की आतंकियों ने की जम्मू कश्मीर में हत्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Aaj tak
आतंकियों का कहर जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में लगातार जारी है. आज सुबह सेना पर हमला करने के बाद शाम को आतंकियों ने सीआईडी ऑफिसर इम्तियाज अहमद मीर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. इम्तियाज अपने गांव जा रहे थे जब आतंकियों ने उन पर हमला किया. वह श्रीनगर के शेरगढ़ पुलिस थाने में तैनात थे. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उनके शरीर पर इस तरह गोलियां मारी गयी कि शुरुआत में उनका चेहरा पहचाना नही जा सका.