असम से नागरिकता संशोधन बिल के विरोध की आग पहुंची दिल्ली, 3 बसों में लगाई आग
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
असम और पश्चिम बंगाल के बाद रविवार को CAB के खिलाफ दिल्ली के जामिया और शाहीन बाग में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया है. वहीं शाम को जामिया में प्रदर्शनकारियों ने कई बसों में आग लगा दी और आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों पर भी हमला कर दिया. इस हिंसक प्रदर्शन में 1 सिपाही और 2 दमकलकर्मी जख्मी हो गए. हालांकि प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है.
