नागरिकता कानून: जमीयत के प्रदर्शन से पहले सहारनपुर में इंटरनेट बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और त्रिपुरा के बाद अब यूपी में भी नए नागरिकता कानून का विरोध शुरू हुआ। सहारनपुर में आज जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शन से पहले इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। सहारनपुर के अलावा अलीगढ़ में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
