बकरीद पर सुरक्षाबलों और अलगाववादियों में झड़पें जारी, एक पुलिसकर्मी की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: indiatoday.in
कश्मीर घाटी में बकरीद के मौके पर अलगाववादियों ने श्रीनगर, कुलगाम, अनंतनाग समेत घाटी के कई शहरों में जमकर बवाल किया। यही नहीं ईद पर एक पुलिसकर्मी की हत्या भी कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी फयाज अहमद शाह ईद की नमाज के बाद घर लौट रहे थे। आतंकियों ने घर के पास उन्हें गोली मार दी। शाह तलवाड़ा में भर्ती प्रशिक्षण ले रहे थे और परिवार के साथ ईद मनाने घर आए हुए थे। तिरंगे में लिपटे फयाज को कई अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
