कोलंबो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी हमले में 9 पाकिस्तानी नागरिकों को किया गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
श्रीलंका के कोलंबो में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है. वहीं इस मामले में कोलंबो पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई के तहत पाकिस्तान के 9 नागरिकों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों ने आतंकियों को बम बनाने का सामान व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थी. वहीं श्रीलंका सरकार के मंत्री लक्ष्मण किरियेल्ला ने अपनी सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
