पीएम मोदी की रैली से आ रहे पुलिसवालों पर गाजीपुर में हुआ पथराव,1 कॉन्स्टेबल की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
गाजीपुर में पीएम मोदी ने शनिवार को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उनकी रैली के बाद एक बड़ा हादसा हुआ जब पीएम मोदी की रैली में ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों पर पथराव किया गया. इस पथराव में 1 कांस्टेबल की मौत भी हो गयी है. निषाद समाज पर इस पथराव का आरोप लगाया जा रहा है. निषाद समाज आरक्षण की मांग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में धरने प्रदर्शन कर रहा है. सीएम योगी ने 40 लाख रुपये मृतक कॉन्स्टेबल के परिवार को देने का ऐलान किया है