इंजीनियर को कीचड़ से नहलाने पर कांग्रेस विधायक नितेश राणे गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थक बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में एक उप अभियंता पर कीचड़ से हमला करते हुए कैमरे में कैद हो गए।विधायक नितेश राणे और उनके सात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि विधायक नितेश राणे गुरुवार को कांकावली के पास राजमार्ग का मुआयना करने के लिए पहुंचे थे।इस दौरान राणे को जब मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गड्ढे दिखाई दिए तो वह उक्त अभियंता पर भड़क गए।
