कॉन्स्टेबल ने की अंधाधुंध फायरिंग, कई पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बंगाल के झाड़ग्राम जिले में छत पर चढ़कर एक कॉन्स्टेबल ने सेल्फ लोडेड राइफल से अंधाधुंध 18 राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलाने के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। वहीं मौके पर पुलिस के आला अधिकारी बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल ने कई पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया है। वह किसी को बाहर या अंदर आने-जाने नहीं दे रहा है।