दोषी विनय ने राष्ट्रपति के पास दायर की दया याचिका, निर्भया केस में फिर टल सकती है फांसी!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्भया के दोषियों की फांसी फिर टल सकती है। दोषी विनय कुमार शर्मा के वकील एपी सिंह ने आज राष्ट्रपति के पास दया याचिका दाखिल की। विनय की क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है। फिलहाल अक्षय और पवन के पास भी क्यूरेटिव याचिका का विकल्प है। पहले क्यूरेटिव खारिज, उसके बाद दया याचिका और दया याचिका खारिज होने पर चुनौती देने का विकल्प भी दोषियों के पास है।
