पैतृक गांव जाने के लिए दिल्ली से पैदल निकला शख्स, आगरा में हुई मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते कल दिल्ली से अपने पैतृक गांव के लिए पैदल निकले 39 वर्षीय एक शख्स की आगरा में मौत हो गई। दरअसल दिल्ली के एक प्राइवेट रेस्तरां में होम डिलीवरी मैन रणवीर सिंह लॉकडाउन के बाद दिल्ली से मध्य प्रदेश के मुरैना अपने घर जाने के लिए मजबूरी में पैदल ही निकले थे। लेकिन 200 किलोमीटर चलने के बाद वह NH 2 के कैलाश मोड़ पर बेहोश हो गए और शाम करीब साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया।
