9 साल तक रेप करने वाले सौतेले पिता को कोर्ट ने दी आखिरी सांस तक कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मामला लखनऊ का है। यहाँ 16 वर्षीय एक पीड़िता ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ हुसैनगंज थाने में 26 जून 2015 को FIR दर्ज करवाई थी। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके भाई और उसकी माँ को नींद की गोली देकर 7 साल की उम्र से उसका रेप करता आ रहा है। इस मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी फरीद को आखिरी सांस तक कारावास में रहने की सजा सुनाई है।
