क्राइम ब्रांच का दावा- हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल के हत्यारोपियों की हुई पहचान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
हाल ही में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल के हत्यारोपियों की पहचान का क्राइम ब्रांच ने दावा किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों की शिनाख्त हो गई है, जिनकी जल्द गिरफ्तारी होगी। 24 फरवरी को चांद बाग इलाके में हुई हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की हत्या कर दी गई थी। हिंसा से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों की पहचान हुई।