शादी का झांसा देकर 150 महिलाओं से करोड़ों ठगे, नाइजीरियाई गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
सोशल मीडिया पर दोस्ती करके शादी का झांसा देने व गिफ्ट भेजने के नाम पर 150 से अधिक महिलाओं से करोड़ों ठगने वाले एक नाइजीरियाई गिरोह का ग्रेटर नोएडा में सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस दौरान नाइजीरियाई क्यूडम क्रिश्चियन और सेनेगल निवासी महिला को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस दोनों से कुल ठगी रकम का पता लगाएगी