पाकिस्तानी अखबार पर भीड़ गुस्सा; ट्रंप को कवर नहीं कर सकेंगे ब्लूमबर्ग के पत्रकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लंदन ब्रिज हमले के आरोपी को पाकिस्तानी मूल का बताने पर पाकिस्तानी अखबार के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का। प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद स्थित अखबार के दफ्तर को 3 घंटे तक घेरा और कर्मचारियों को बाहर निकलने नहीं दिया। दूसरी खबर अमेरिका से, जहां ब्लूमबर्ग के पत्रकारों को ट्रंप की चुनावी रैलियों और कार्यक्रमों की कवरेज से रोका गया। दरअसल, ब्लूमबर्ग के मालिक माइकल ब्लूमबर्ग 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
