CRPF के डीआईजी का दिल दहला देने वाला कारनामा, जवान के ऊपर फेंका गर्म पानी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बिहार के राजगीर में सीआरपीएफ के डीआइजी ने अपने ही जवान पर गर्म पानी फेंक दिया। इस घटना में जवान बुरी तरह जख्मी हो गया। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस घटना के बाद जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच में आए नतीजों के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। सूत्रों की माने तो डीआईजी ने गुस्से के चलते जवान पर गर्म पानी फेंका।