निर्भया के दोषियों की क्यूरेटिव याचिका खारिज, 22 जनवरी को फांसी तय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज निर्भया के 2 दोषियों की क्यूरेटिव पिटीशन SC ने खारिज की। जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन, जस्टिस आर. भानुमति और जस्टिस अशोक भूषण की पांच जजों वाली पीठ ने विनय शर्मा और मुकेश की याचिका खारिज की। इसी के साथ 22 जनवरी को होने वाली चारों दोषियों की फांसी की सजा का रास्ता साफ हुआ। दोषियों को मेरठ का पवन जल्लाद फांसी पर लटकाएगा।
