CAA समर्थित जुलूस पर पथराव, फूंके पुलिस के वाहन, कर्फ्यू लगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
लोहरदगा में CAA के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों को निशाना बनाया। जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव किया गया। जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। इससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस ने एहतियातन शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया। वहीं कर्फ्यू लागू होने के बाद भी उपद्रवी लगातार हमला कर रहे हैं।