आज से असम में पूरी तरह हटेगा कर्फ्यू; कल चालू होंगी इंटरनेट सेवाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
असम सरकार ने राज्य में शांति बहाली के बाद कर्फ्यू हटाने का फैसला किया। आज से असम के हर हिस्से से कर्फ्यू हट जाएगा। रात में भी कर्फ्यू नहीं लगेगा। ब्रॉडबैंड और इंटरनेट सेवाएं कल से बहाल होंगी। असम के मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने ये जानकारी दी। नागरिकता कानून के खिलाफ असम में काफी हिंसक प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया और इंटरनेट सेवाएं ठप की थीं।
