रिसेप्शन पर बॉयफ्रेंड ने दिया खतरनाक गिफ्ट, चेहरे पर फेंका तेजाब
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक बस्ती जिले के जयविजय गांव में एक लड़की की शादी के रिसेप्शन चल रहा था. तभी एक तरफा प्यार करने वाला आशिक सलमान वहां पहुंच गया. लड़की ने उसे देख लिया, लेकिन उसके हाथ में तेजाब से भरा शीशे का जार नहीं देख पाई. उसे लगा वह बधाई देने आया है. मगर मौका पाकर प्रेमी ने लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और वहां से भाग निकला. मगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया.
