दाऊद के भतीजे रिजवान को मुंबई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Mynation.com
सोमवार को मुंबई की एक अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि बीते सोमवार को मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने दाऊद के भतीजे रिजवान को उसके साथी राजा वधारिया के साथ जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था, क्योंकि दोनों देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे. मुंबई पुलिस ने उन्हें मुंबई एयपोर्ट पर गिरफ्तार किया था.
