कोलकाता में 14 नवजात बच्चों के शव मिलने से हड़कंप
Shortpedia
Content Team
दक्षिण कोलकाता में एक प्लाट में 14 नवजात बच्चों का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप मच गया है. इन सभी बच्चों की लाश एक बैग में भरी हुई थी. प्लॉट की जब कुछ मजदूर सफाई कर रहे थे तो उन्हें ये बैग बरामद हुआ. मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गयी. पुलिस जांच करते हुए इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है. पुलिस फिलहाल इस मामले में गर्भपात रैकेट का हाथ बता रही है. मेयर सोवन चटर्जी मामले पर नजर बनाए हुए है