गोंडा में मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
यूपी के गोंडा जिले के राम जानकी मंदिर मनोरमा के पुजारी महंत सीताराम दास पर जानलेवा हमला किया गया. पुजारी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है. बीती रात गोंडा पुलिस के मुताबिक पुराने जमीनी विवाद को लेकर पुजारी पर हमला किया गया. इस मामले में अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बीते वर्ष भी महंत सीताराम दास पर भी जानलेवा हमला हुआ था.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.