दुष्कर्म के इरादे से सात वर्षीय की बच्ची की हत्या के दोषी को मृत्युदंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
सितंबर 2022 में इंदौर के आजाद नगर में माहेनूर नाम की एक सात वर्षीय बच्ची की उसके पड़ोसी ने 15 बार चाकू से गोद कर बेरहमी से हत्या की थी। इस मामले में आरोपित सद्दाम उर्फ वाहिद को अब इंदौर न्यायालय ने मृत्युदंड की सजा सुनाई। पुलिस की हिरासत में आने पर उसने दुष्कर्म के इरादे से हत्या की बात कबूली थी। इस घटना के बाद नगर निगम ने आरोपित का मकान तोड़ दिया था।