नाइजीरिया में बोको हरम के किसान नरसंहार में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 110
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
नाइजीरिया में इस्लामिक आतंकी संगठन बोको हरम के आतंकियों द्वारा किए गए किसानों के नरसंहार में मरने वालों की संख्या 110 पहुंच गई है। शनिवार को हुए इस आतंकी हमले में पहले मृतकों की संख्या 42 आंकी गई थी। अब संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारी एडवर्ड केलन ने मौतों के नए आकड़ो की जानकारी दी है। उनके अनुसार आतंकियों द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं का भी अपहरण किया गया है।