न्यूजीलैंड मस्जिद हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 50
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: AP
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मजिस्दों में हुए गोलीबारी में मृतक संख्या बढ़कर 50 हो गई है. इसकी जानकारी रविवार को पुलिस ने दी. उन्होंने बताया कि मस्जिद से शवों को निकालते वक्त एक और शव मिला है. इस हमले में 50 लोगों की जानें चली गई हैं और 36 का क्राइस्टचर्च अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं इस हमले का जिम्मेदार 28 साल के आस्ट्रेलियाई शख्स ब्रेंटन टेरेंट को बताया जा रहा है.
