भगोड़े नीरव मोदी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 25 जुलाई तक बढ़ाई हिरासत
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटिश अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। वह करीब दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में भारत में वांछित है। बता दें कि उसके खिलाफ पिछले साल मई और जुलाई में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।इसके बाद नीरव मोदी को मार्च में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और वह तब से वैंड्सवर्थ की एक जेल में बंद है।
