दोषी सेंगर की सजा पर फैसला टला, 20 को अगली सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उन्नाव रेप केस के दोषी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा पर फैसला टला। इस मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कल ही बीजेपी विधायक को धारा 376 और पॉक्सो के सेक्शन 6 के तहत दोषी ठहराया था। कोर्ट ने सजा पर बहस के लिए आज का दिन तय किया था। जिसके बाद आज इस मसले पर बहस हुई। सजा पर अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।
