पाक सेना ही भारत में आतंकी घुसपैठ को दे रही है अंजाम, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई. इस रिपोर्ट के मुताबिक, पाक सेना सीमा पार आतंकी गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहन दे रही है. घाटी में गोलीबारी करवाकर आतंकी संगठनों को वह भारत की सीमा में पहुंचने में मदद करती है. हालांकि भारतीय सेनाएं इनका बराबर जवाब दे रही हैं. पुलवामा हमले के बाद यह साफ हो गया था कि सीमापार आतंकवाद को पाकिस्तान ही बढ़वा देता है.
