दिल्ली: मंगोलपुरी में हुआ डबल मर्डर, 3 अन्य गंभीर रूप से घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
दिल्ली के मंगोलपुरी में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। जहां आपसी झगड़े में बदमाशों ने एक ही परिवार के 5 लोगों पर चाकु से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में लिया। दिल्ली के मंगोलपुरी आई ब्लॉक में इस वारदात को अंजाम दिया गया। साथ ही पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी कर रही है।
