मायापुरी स्थित जूता फैक्टी में लगी भीषण आग, 90 दमकलकर्मी चला रहे रेस्क्यू ऑपरेशन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार शाम को उत्तरी दिल्ली के मायापुरी फेज-2 इलाके में स्थित जूता फैक्टी में भीषण आग लग गई. घटना की जानकारी होते ही 23 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और अभी 90 दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह भी पता नहीं चल पाया है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री में कितने लोग थे.
