दिल्ली अग्निकांड: बिल्डिंग के मालिक रेहान को किया गया गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
रविवार को दिल्ली की अनाज मंडी में स्थित 4 मंजिला फैक्ट्री में लगी आग के मामले में पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक रेहान और उसके मैनेजर फुरकन को गिफ्तार कर लिया है, जिसकी बिल्डिंग में लगी आग से 43 श्रमिकों की मौत हो गई. वहीं पुलिस ने रेहान के खिलाफ IPC की धारा 304 और धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया है. बता दें कि घटना के बाद से रेहान फरार था.
