दिल्ली HC ने निर्भया के दोषियों की फांसी पर फैसला सुरक्षित रखा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
निर्भया के दोषियों की फांसी पर रोक के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने हाईकोर्ट से कहा दोषी कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं। अगर पवन दया याचिका दायर करने की नहीं सोचता तो किसी भी दोषी को सजा नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा दोषी जानबूझकर कानून का दुरुपयोग करते हुए फांसी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।