निर्भया के दोषी पवन की अर्जी खारिज, वकील पर लगा 25,000 का जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्भया के आरोपी पवन गुप्ता की याचिका गुरुवार को खारिज की। पवन की दलील थी कि वो वारदात के वक्त नाबालिग था। पवन के वकील ने सुनवाई के दौरान नए दस्तावेज सौंपने के लिए अदालत से वक्त मांगा, जिसपर निर्भया के माता-पिता ने आपत्ति जताई। दोषी की उम्र के जाली कागजात सौंपने और कोर्ट को गुमराह करने पर हाईकोर्ट ने वकील पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
