प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने PM आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को 2000 लोगों से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.ठगी के लिए आरोपी ने दिल्ली के नेहरू प्लेस में एक ट्रस्ट का दफ्तर खोल रखा है जिसका नाम नेशनल हाउसिंग डेवलेपमेंट है.इसके अलावा आरोपी ने अपनी वेबसाइट भी बना रखी है और इसमें PM मोदी की तस्वीर भी लगी है.इससे पहले आरोपी 4 विज्ञापन कंपनियों से 1 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है.
