प्रगति मैदान के पास दिल्ली पुलिस ने घायल किए दो इनामी बदमाश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shaharbeen
दिल्ली पुलिस संग मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल हुए। मुठभेड़ प्रगति मैदान के पास हुई। एक बदमाश के सिर पर चार लाख और दूसरे के सिर पर दो लाख का इनाम था। तड़के करीब 4 बजकर 50 मिनट पर मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की थी। घायल अपराधियों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपराधी हत्या और डकैती के मामले में वांछित थे।
