करीब 11 घंटे बाद दिल्ली पुलिसकर्मियों ने खत्म किया धरना प्रदर्शन, अधिकारियों का दावा- मान ली गई सारी मांगें
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
2 नवंबर को तीस हजारी कोर्ट में पार्किंग को लेकर वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद मंगलवार को बौखलाए हजारों पुलिसकर्मियों ने ITO स्थित पुलिस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए वकीलों पर कार्रवाई की मांग की. वहीं दिल्ली पुलिसवालों ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायतों का निवारण करने के आश्वासन के बाद करीब 10 घंटे चले प्रदर्शन को खत्म कर दिया है. घायल पुलिसवालों को 25 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.
