दिल्ली पुलिस ने जारी की जामिया हिंसा में शामिल 70 लोगों की तस्वीरें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
15 दिसंबर के जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आज 70 लोगों की तस्वीर जारी की। इन लोगों पर CAA को लेकर हिंसा फैलाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि जामिया हिंसा में इन लोगों ने सक्रिय तौर पर हिस्सा लिया था। दिल्ली पुलिस ने इनका सुराग देने वालों को ईनाम देने की घोषणा की है। जामिया हिंसा में सरकारी बसों को आग लगा दी गई थी।
