BJP सांसद हंसराज हंस के दफ्तर के बाहर दिनदहाड़े चली गोलियां
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोमवार शाम को एक अज्ञात हमलावर ने भाजपा सांसद व प्रसिद्ध गायक हंसराज हंस के रोहिणी स्थित दफ्तर पर दिनदहाड़े गोलियां चलाई, जिसके बाद शख्स मौके से फरार हुआ। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने हमलावर की पहचान 51 वर्षीय रामेश्वर पहलवान के रूप में की। उसके खिलाफ धारा 336 और 427 के तहत मामला दर्ज हुआ। हालांकि ये पता नहीं चला कि उसने गोली क्यों चलाई?
