दिल्ली हिंसा में 106 लोग गिरफ्तार और 18 के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
बुधवार को दिल्ली पुलिस की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने बताया कि आज कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से आने वाली पीसीआर कॉल भी कम हो गई है। साथ ही कहा कि हिंसा मामले में अब तक 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज और अब तक 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आगे कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई जारी है।
